वीडियो

टाइगर 3’ के प्रोमो में धांसू ,अंदाज में दिखे सलमान-इमरान

Harrison Masih
3 Nov 2023 8:25 AM GMT
टाइगर 3’ के प्रोमो में धांसू ,अंदाज में दिखे सलमान-इमरान
x

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप हो गई थी। अब सलमान और उनके फैंस को आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ से काफी उम्मीदें हैं। ठीक दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। इस साल बॉलीवुड की तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ ने तगड़ा बिजनेस किया है। फैंस में ‘टाइगर 3’ का जबरदस्त क्रेज है।

वे इसके सिनेमाघरों में आने की घड़ियां गिन रहे हैं। अब तक इसका टीजर, ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। अब आज शुक्रवार (3 नवंबर) को फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो 50 सैकंड का है। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन से भरपूर है। इसमें हीरो और विलेन में रोमांचक भिड़ंत दिखी।

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

वीडियो की शुरुआत खतरनाक वॉयसओवर के साथ होती है, जो सलमान और इमरान हाशमी के बीच तगड़ी टक्कर का माहौल तैयार करता है। इसके बाद यह क्लिप एक्शन सीन में बदल जाती है, जिसमें कैटरीना कैफ के पावर-पैक मूव्स के साथ सलमान भी शामिल हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे

Next Story