वीडियो

पुलिस कर्मी के साथ नशे में धुत महिला बदतमिजी करती आई नजर, कॉलर पकड़ कर मारी लात, वायरल हुआ वीडियो

Nidhi Markaam
21 Jun 2022 1:05 PM GMT
पुलिस कर्मी के साथ नशे में धुत महिला बदतमिजी करती आई नजर, कॉलर पकड़ कर मारी लात, वायरल हुआ वीडियो
x

आज समय में हर युवा नशे में डूबा रहता है। उसको किसी तरह का होश नहीं रहता है कि आखिर वह कर क्या रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस कर्मी के साथ नशे में धुत महिला बदतमिजी करती नजर आ रही है।

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ती है और उसे लात मारने की कोशिश करती है। कभी सड़क पर लेटी और कैब ड्राइवर को गालियां देती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मार्च का है घटना मुंबई की है। सुनैना नाम की एक ट्विटर यूजर ने वीडियो अपने पेज पर शेयर की। उसने लिखा, नवी मुंबई के वाशी में नशे में धुत इस लड़की ने पुलिस के साथ बदसलूकी की।

सिर्फ इसलिए कि वो एक पुरुष है वह लड़की को हाथ नहीं लगा सकता लेकिन लड़की उसे मारने और उसपर हावी होने की पूरी कोशिश करती है। पुलिसकर्मी ने बड़े ही आराम से इस मामले को संभाला। सभी लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

एक महिला ने लिखा, मैं इसकी हालत देखकर निशब्द हूं और उसके माता-पिता के लिए बुरा महसूस कर रही हूं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत महिला के पास जब दूसरी महिला जाती है तो वह उसके साभ भी मारपीट करती है। इस दौरान वह सड़क पर गिर जाती है। गिरने के बाद वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रहती है।

Next Story