वीडियो

डिलीवरी ब्वॉय ने पापा की परी को सिखाया सबक देखें पूरी वीडियो

Neha Yadav
20 March 2023 6:47 PM GMT
डिलीवरी ब्वॉय ने  पापा की परी को सिखाया सबक देखें पूरी वीडियो
x
सोशल मीडिया पर पापा की परी का एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में पापा की परी को पिज्जा शॉप पर हंगामा करना महंगा पड़ा है। डिलीवरी ब्वॉय ने रेसलिंग स्टाइल में उसे सबक सिखाया है। उससे लड़की की बोलती बंद हो गई।



इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की पिज्जा शॉप के काउंटर पर हंगामा कर रही है। इतने में वह हाथापाई पर उतर जाती है। वह एक पंच काउंटर स्टाफ को जड़ देती है। बदले में काउंटर स्टाफ भी लड़की को एक मुक्का जमा देता है। इससे लड़की और गुस्से में आ जाती है और काउंटर पर चढ़ने लगती है।
हालांकि, एक सहेली आकर उसे रोकती है। तब वह रुक जाती है। अगले पल वह दूसरे स्टाफ को पंच मारती है। वह स्टाफ भी मारने की कोशिश करता है, लेकिन बीच बचाव की वजह से बच जाती है। तब तक दूसरा एक अन्य स्टाफ आकर जोरदार पंच मारता है, जिससे वह नीचे गिर जाती है।
इसके बावजूद वह खड़ी होकर लड़ने लगती है। इस जगह पर अन्य लोग भी हैं जो लड़की को शांत करने में लगे हैं। हालांकि, पापा की परी किसी की बात नहीं मान रही है। वह वीडियो गेम स्टाइल में मारो और आगे बढ़ो रूल्स को फॉलो कर रही है।
पापा की परी टीम में कई अन्य लड़कियां भी हैं, जो लड़ाई में दूर से ही शामिल हैं। मौका मिलने पर हाथ साफ कर साइड हो जा रही हैं। तभी आगे पीछे के क्रम में पापा की परी डिलीवरी से घिर जाती है। लड़की एक को पंच मारती है। यह देख दूसरा रेसलिंग स्टाइल में पापा की परी को पकड़कर गिरा देता है। इसके बाद पापा की परी फर्श पर ढ़ेर हो जाती है।
इस वीडियो को 'Detect Fights' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 18 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta