वीडियो

इमरान खान को बड़ा झटका, FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान

jantaserishta.com
21 Oct 2021 9:55 PM IST
इमरान खान को बड़ा झटका, FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान
x

आतंकवाद के मुद्दे पर दुनियाभर में कुख्यात पाकिस्तान को एक बार फिर से कोई राहत नहीं मिली है. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को झटका देते हुए पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा है. इसके साथ ही टर्की को भी एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में जोड़ा गया है. मालूम हो कि इमरान खान लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई करते रहे हैं, जिस चाल को दुनियाभर के देश अच्छे से समझते हैं. एफएटीएफ की गुरुवार को हुई बैठक में कई अन्य देशों पर भी फैसले लिए गए. तीन देशों को एफएटीएफ की सूची में जोड़ा गया है, जिसमें टर्की के अलावा, जोर्डन और माली हैं. तीनों देश एफएटीएफ के साथ एक्शन प्लान साझा करने पर सहमत हो गए हैं.

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के प्रेसिडेंट मार्कस प्लेयर ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया, ''एफएटीएफ मॉरिशियस और बोत्सवाना को ग्रे लिस्ट से हटने के लिए बधाई देता है.'' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान लगातार निगरानी (ग्रे लिस्ट) में है. इसकी सरकार के पास 34-सूत्रीय कार्य योजना है जिसमें से 30 को एड्रेस किया गया है. इसमें से सबसे ताजा जून में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story