वीडियो

पर्यटकों को बेवकूफ बनाने की कोशिश, चिड़ियाघर में भेड़िए के बाड़ में दिखा कुत्ता, देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 March 2021 12:33 PM IST
पर्यटकों को बेवकूफ बनाने की कोशिश, चिड़ियाघर में भेड़िए के बाड़ में दिखा कुत्ता, देखें वीडियो
x

हुबेई प्रांत. कुत्ते और भेड़िए काफी हद तक एक दूसरे के समानांतर होते हैं. दोनों एक ही जेनेटिक प्रोफाइल शेयर करते हैं. चीन के एक चिड़ियाघर ने इन्हीं बातों का फायदा उठाते हुए पर्यटकों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की. हुबेई प्रांत के सेंट्रल ज़ू में पर्यटकों को भ्रमित करने के लिए भेड़िए के बाड़ में एक कुत्ते को रख दिया गया. एक पर्यटक ने कुत्ते का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद अब चीन की किरकिरी हो रही है.

ये वीडियो शू नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में भेड़िए के बाड़े में एक काले और भूरे रंग का रोटवेईलर कुत्ता बैठा है. वीडियो के कैप्शन में शू ने लिखा, 'वूल्फ! क्या तुम सच में भेड़िया हो?'
रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटक ने जब चिड़ियाघर से इस पर बात की, तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बाड़े में रह रहे भेड़िए की उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से मौत हो गई थी. उसके बाड़े में कुत्ते को अस्थायी रूप से रखा जा रहा है. इलाके में बिना इजाजत घुसने वाले लोगों को रोकने के लिए कुत्ते को पिंजरे में रखा गया है.
चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से यहां की स्थिति ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर यूजर्स अब चिड़ियाघर के अन्य जानवरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story