वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 65.3 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने बनाया एक और रिकॉर्ड

Gulabi
6 July 2021 4:57 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 65.3 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने बनाया एक और रिकॉर्ड
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का विदेश में भी डंका बज रहा है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का विदेश में भी डंका बज रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं इस बीच उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन फॉलोअर्स
दरअसल एक ओर जहां हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका का नाम शुमार है तो वहीं दूसरी ओर वे ऐसी पहली एशियन एक्टर बन गई हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन (6 करोड़ से अधिक) सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं। इसके साथ ही बता दें कि हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है।
प्रियंका के बाद कौन?

बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के सभी सितारों को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के रिकॉर्ड में पछाड़ा है। याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर के करीब 63 मिलियन, दीपिका पादुकोण के 57.5 मिलियन, आलिया भट्ट के 53.9 मिलियन और अक्षय कुमार के 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
गौरतलब है कि एक ओर जहां प्रियंका सभी बॉलीवुड सेलेब्स से आगे हैं तो वहीं वे विराट कोहली से पीछे हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 133 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। ड्वेन के इंस्टाग्राम पर 251 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
'द व्हाइट टाइगर' थी आखिरी बॉलीवुड फिल्म
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। बता दें कि प्रियंका के खाते में 'मैट्रिक्स' सहित कई और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
Next Story