उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए

Shantanu Roy
15 Nov 2023 12:58 PM IST
यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए
x

यमुनोत्री : भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम के भी कपाट 11:57 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए।

इस दौरान मां यमुना के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद मां यमुना और शनिदेव की डोली अपने गद्दी स्थल खरसाली खुशी मैथ के लिए रवाना हुई।

कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली जैसे ही खरशाली गांव पहुंचेगी, वहां स्थानीय लोग मां यमुना का स्वागत बेटी की तरह करते हैं।

Next Story