उत्तराखंड

कांग्रेस ने बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर जताया आक्रोश

Shantanu Roy
29 Nov 2023 4:20 AM GMT
कांग्रेस ने बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर जताया आक्रोश
x

ऋषिकेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने बागेश्वर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर आक्रोश जताया और भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक संगठन के पदाधिकारी ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है. कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा के राज में राज्य के अंदर लगातार महिलाओं के साथ अपराध और अत्याचार हो रहे हैं. कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. इसको लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार की घोर निन्दा करती है. मदन शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिला कानून व्यवस्था फेल साबित हुई हैं.
पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, मधु जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, सुभाष जखमोला, त्रिलोकी नाथ तिवारी, कमल बनर्जी, हरिसिंह, बीएस पायल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई, मुकेश जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, गौरव अग्रवाल, योगराज दत्त, सूरज विशनोई आदित्य झा आदि उपस्थित रहे.
उधर, डोईवाला के भानियावाला चौक पर भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है. भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष करतार नेगी, मनोज नौटियाल, संजीव भट्ट, लक्ष्मण सजवान, सावन राठौड़, आरिफ अली, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, बालू सजवान, स्वतंत्र बिष्ट, साहिल, मनोज नेगी, राहुल आर्य, अनुज कालरा, अमन बिष्ट, अरशद आदि रहे.

Next Story