उत्तर प्रदेश

युवक ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की

Nilmani Pal
28 Nov 2023 3:45 PM GMT
युवक ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की
x

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक युवक ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पत्नी का आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले कुछ दबंग उसके पति को जबरन जुआ खिलाते हैं। इसके चलते पति पर काफी कर्ज हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक उज्जवल गार्डन के रहने वाले अमजद की पत्नी रिहाना ने बताया कि उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से चार दिन पहले 15 हजार रुपए उधार लिए थे। इसकी एवज में 18 हजार रुपए मांगे गए थे।

रिहाना का आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवक जबरन उसके पति से जुआ खिलाते हैं। इस हालात में कुछ दिन पहले घर का सिलेंडर बेचा था। एलसीडी और अन्य सामान बेच दिया।

अमजद के ऊपर कई अन्य लोगों का कर्ज था। वह उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने तेजाब पी लिया। अमजद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है।

Next Story