उत्तर प्रदेश

सिलेंडर ब्लास्ट से फर्स्ट फ्लोर की दीवार और छत गिरी

Shantanu Roy
15 Nov 2023 12:02 PM IST
सिलेंडर ब्लास्ट से फर्स्ट फ्लोर की दीवार और छत गिरी
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी में एक मकान में सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए विस्फोट से मकान के फर्स्ट फ्लोर की छत और दीवार टूट कर गिर गई। इसके चलते एक महिला घायल हो गई और नीचे खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलवा हटाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो मकान में सिलेंडर फटने के कारण मकान के प्रथम तल की दीवार और छत साईड में गिर चुकी थी। फायर यूनिट ने बिना देर किए क्षतिग्रस्त हुए मलबे को हटा कर काफी मेहनत के बाद सुनिश्चित किया कि कोई मलबे में दबा नहीं है।

इस घटना में राजू की पत्नी विमलेश देवी (40 वर्ष) घायल हो गई। उन्हें नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। विस्फोट से गिरी दीवार से घर के नीचे खड़े वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Next Story