उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन ने महिला उपनिरीक्षक की कार को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज

Nilmani Pal
1 Nov 2023 5:45 PM IST
अज्ञात वाहन ने महिला उपनिरीक्षक की कार को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
x

नोएडा। थाना सेक्टर-20 के सामने एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दिल्ली पुलिस में तैनात महिला उपनिरीक्षक की कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। इस मामले में पीड़िता के पति हेड कांस्टेबल हिमांशु शर्मा ने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में महिला उप निरीक्षक है। वह वहां से ड्यूटी करके सेक्टर 20 स्थित अपने स्टाफ क्वार्टर में आ रही थी।

थाना सेक्टर 20 के सामने कट पर वह अपना वाहन खड़ा करके कट पार करने के लिए इंतजार कर रही थी। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में पीड़ित की पत्नी कविता शर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story