उत्तर प्रदेश

साल 24 में मुंबई से अयोध्या चलाई जाएगी ट्रेन :अध्यक्ष आशीष शेलार

Nilmani Pal
15 Nov 2023 9:09 AM GMT
साल 24 में मुंबई से अयोध्या चलाई जाएगी ट्रेन :अध्यक्ष आशीष शेलार
x

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि मुंबई के लोगों को नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन कराने के लिए अगले साल 24 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए एक ‘विशेष’ ट्रेन चलाई जाएगी।

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शेलार ने मंगलवार को एक समारोह में कहा कि मुंबई के लोग भगवान राम के ‘दर्शन’ के लिए दादर से अयोध्या तक विशेष ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।

Next Story