उत्तर प्रदेश

नगर के श्रमिकों की मजदूरी लगभग 6 करोड़ रुपये है बकाया

Nilmani Pal
3 Nov 2023 7:16 AM GMT
नगर के श्रमिकों की मजदूरी लगभग 6 करोड़ रुपये है बकाया
x

कानपुर। मनरेगा के मजदूरों की लगभग तीन माह की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं हो सका। काम करके मजदूर अपनी मजदूरी पाने के लिए केन्द्र सरकार की बाट जोह रहें है। बेचारे मजदूर नवरात्र एवं दशहरा बीत गया और दीपावली पर मजदूरी पाने की आस लगाए हुए हैं। नगर के श्रमिकों की मजदूरी लगभग 6 करोड़ रुपये बकाया है।

मनरेगा उपायुक्त श्रम रोजगार डी.सी. मनरेगा रमेश चन्द्र से जब इस संबंध में शुक्रवार को बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान 22 अगस्त 2023 के बाद से नहीं हुआ है। सभी मजदूरों की मजदूरी केंद्र सरकार उनके खाते में सीधे देती है। बजट आने के बाद उनकी मजदूरी का भुगतान हो जाता है।

नगर में लगभग 7498 मनरेगा के मजदूरों की लगभग तीन माह का भुगतान होना है। केन्द्र सरकार को इस संबंध में जानकारी भी दी जा चुकी है। अब नये कार्यों के लिए मनरेगा के मजदूरों से कैसे काम लिया जाय। वह काम करने के लिए तैयार रहते हैं। जहां भी मनरेगा के मजदूरों की आवश्यकता होती है, वह तत्काल तैयार हो जातें है। वह अपनी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं

Next Story