उत्तर प्रदेश

बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 14 साल लड़के को लिया हिरासत में

Nilmani Pal
1 Nov 2023 8:09 AM GMT
बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 14 साल लड़के को लिया हिरासत में
x

देवरिया: देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 14 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम लड़की अपनी बकरियां चरा रही थी, तभी उसी गांव के नाबालिग लड़के ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गया।

उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की खराब हालत देखकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए, जहां से उसे देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया।

Next Story