उत्तर प्रदेश

पुलिस कर्मियों पर हमला कर उसे सर्विस हथियार लूटा

Nilmani Pal
27 Nov 2023 9:46 AM GMT
पुलिस कर्मियों पर हमला कर उसे सर्विस हथियार लूटा
x

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ग्रामीणों ने नोएडा पुलिस के कुछ कर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया तथा उनसे एक सर्विस हथियार लूट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में नोएडा सेक्टर 63 थाने के दो पुलिस कर्मी घायल हो गए, जो रविवार को जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसौता गांव गए थे।एक अधिकारी ने बताया कि हमला एक निजी कार में सवार पुलिस टीम और कुछ स्थानीय लोगों के बीच पुलिया पर वाहन को गुजरने देने को लेकर बहस के बाद हुआ।

गाजियाबाद के मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त नरेश कुमार ने कहा, ‘‘नोएडा पुलिस की टीम नोएडा में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मसौता गांव आई थी। गांव के पास एक संकरी पुलिया है, जहां से वाहन गुजरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई।’’

कुमार ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया, जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके से पुलिस कर्मियों की एक सर्विस पिस्तौल भी गायब हो गई।’’ अनुसार अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चारों आरोपी अन्य कार में सवार थे। अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Next Story