- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राष्ट्रपिता महात्मा...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दिवस पर भाकपा ने निकाला लोकतंत्र संविधान बचाओ मार्च

लखनऊ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर आज भाकपा (माले) ने पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव के नेतृत्व में लोकतन्त्र बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकाला।जिसे पुलिस ने हुसैन गंज चौराहा के पास रोक लिया। जहां पर सभा के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के …
लखनऊ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर आज भाकपा (माले) ने पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव के नेतृत्व में लोकतन्त्र बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकाला।जिसे पुलिस ने हुसैन गंज चौराहा के पास रोक लिया। जहां पर सभा के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 01 बजे पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालकुआं पार्टी कार्यालय से लाल झंडा बैनर के साथ नारे बाजी करते हुए लोकतन्त्र बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकाला। माले कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिन्दा हैं, लोकतंत्र और संविधान विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद, नफरत की राजनीति मुर्दाबाद, साम्प्रदायिक फासीवाद हो बर्बाद। आदि
इस अवसर पर
सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव ने मोदी योगी सरकार द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए न जाने देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार गांधी से इतनी डरी हुई है कि वह हमें गांधी प्रतिमा तक भी नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस शख्शियत ने देश की आजादी और कौमी एकता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया आज योगी सरकार हमें उनके पास जाकर माल्यार्पण करने तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में अंग्रेजों का साथ देने वाले आज राष्ट्र भक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी योगी राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति पर आधारित समाज व्यवस्था बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसे देश के किसान ,मजदूर, छात्र और नौजवान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष में उतर पड़े। सभा को पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य का0 राधेश्याम मौर्य,जसम के प्रदेश अध्यक्ष का0 कौशल किशोर,आइसा के शशांक ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन पार्टी के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऐक्टू के जिला मंत्री का0 मगन,ऐपवा नेत्री का0 कमला गौतम, का0 मंजू गौतम,किसान नेता का0 छोटे लाल रावत,का0 रामसेवक रावत,का0, रमेश शर्मा, का0राकेश कुमार सैनी ,का0दुर्गेशकुमार ,आइसा के निखिल,समर, आदि लोग शामिल थे।
