उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी को मारा गोली, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 Nov 2023 4:01 PM IST
पति ने पत्नी को मारा गोली, आरोपी गिरफ्तार
x

देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक चौकीदार ने घरेलू विवाद में मायके में रह रही अपनी पत्नी को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय ग्राम निवासी अरविंद कुशवाहा एक गांव का चौकीदार है और उसकी शादी सलेमपुर क्षेत्र में ही ग्राम उरदौली में राजाज्ञा की बेटी ममता से हुई है। अपने पति की उत्पीड़न से तंग आकर ममता इस समय मायके में ही रहती है। गुरुवार की देर रात अरविंद अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी के सीने में तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल ममता का उपचार मेडिकल कालेज गोरखपुर में हो रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को यहां बताया कि घरेलू विवाद में एक व्यक्ति अरविंद कुशवाहा ने गुरूवार रात अपनी पत्नी ममता को तमंचे से गोली मार दी। घायल का का उपचार अस्पताल में हो रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story