उत्तर प्रदेश

हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने निभाया सामाजिक दायित्व

Santoshi Tandi
1 Nov 2023 11:51 AM GMT
हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने निभाया सामाजिक दायित्व
x

अलीगढ़। महानगर में पिछले कुछ वर्षो से एक सामाजिक संस्था ने परोपकार के कार्य करके समाज में नेकी की मिसाल कायम की हैं। आपको बता दे की हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने समाज मे अनेक कार्य किये हैं जो लोगो ने ठुकरा दिये।
काशीराम आवास निवासी चीनू देवी और उनके पति पिछले पांच महीने से घर पर बीमार पड़े हुए हैं। उनके बच्चो की फीस जमा न होने के कारण पढाई रुक गयी हैं। अपनो ने इस विपति के समय उनसे मुह मोड़ लिया हैं। संस्था को जब इनके बारे मे किसी माध्यम से सूचना मिली तो इनके सदस्यों ने घर जाकर वस्तविकता का पता लगाया और देखा की पति पत्नी वाकई में बीमार है। बच्चे एक माह से घर पर बैठे हुए हैं। ये बच्चे दसवी मे दूसरा सातवी व तीसरा पांचवी का छात्र हैं।
संस्था ने अपने दायित्वो को निभाते हुए घर का सारा राशन भरवाया और बच्चों की पूरी फीस भी जमा करवाई और बच्चों के पढाई की समाग्रि भी उपलब्ध करवाई।
इस नेक कार्य में इंडियन पब्लिक स्कूल के आई पी सिंह व हर्शल खन्ना का सहयोग रहा। सुनील कुमार के साथ डी. के. वर्मा नीरज रानी विशाल भारती आदि का सहयोग संस्था को मिला।

Next Story