उत्तर प्रदेश

एलआईयू आफिस में महिला कर्मचारी ने लगवाई मेहंदी, वीडियो वायरल

Nil dhankar
1 Nov 2023 5:56 PM IST
एलआईयू आफिस में महिला कर्मचारी ने लगवाई मेहंदी, वीडियो वायरल
x

मेरठ। मेरठ के एलआईयू का आफिस ब्यूटी पार्लर बन गया। करवा चौथ के मौके पर एलआईयू के दफ्तर में महिला कर्मचारी बाहरी लोगों से मेहंदी लगवाती दिखाई दीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

मेरठ में करवाचौथ के त्योहार पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी एलआईयू का दफ्तर में महिला कर्मचारी मेहंदी लगवाती नजर आईं। खुफिया विभाग के दफ्तर में इस तरह महिला कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

करवाचौथ पर आज जहां पूरे देश में सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी हैं। पति के लिए सोलह श्रृंगार में सज रही हैं, वहीं मेरठ का LIU दफ्तर ब्यूटीपार्लर बना हुआ है। दफ्तर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने ऑफिस में ही अपने मेंहदी लगवाई।

महिला पुलिसकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के कारण तैयार होने का समय नहीं मिला। मेंहदी भी नहीं लगवा पाईं। इसलिए अब ऑफिस में ही शगुन कर रही हैं। क्या करें परंपरा है तो निभाना पड़ेगा। नौकरी भी करनी है।
मेरठ एलआईयू दफ्तर का नजारा करवाचौथ के दिन बदला हुआ है। ये खुफिया विभाग नहीं बल्कि ब्यूटीपार्लर जैसा दिखाई दे रहा है। दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Next Story