- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लोकसभा और राज्यसभा...
लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के निलम्बन के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के निलम्बन के खिलाफ इंडिया के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर आज इंडिया के घटक दलों के साथ भाकपा माले ने भी परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन में झंडा और प्ले कार्डों के साथ बढ़ चढ़ करके भागीदारी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का0 …
लखनऊ। लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के निलम्बन के खिलाफ इंडिया के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर आज इंडिया के घटक दलों के साथ भाकपा माले ने भी परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन में झंडा और प्ले कार्डों के साथ बढ़ चढ़ करके भागीदारी की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ,ऐक्टू के जिला सचिव का0 कुमार मधुसूदन मगन, ऐपवा की नेता का0 कमला गौतम, आइसा के प्रदेश अध्यक्ष का0 आयुष श्रीवास्तव और इंनौस के राज्य संयुक्त सचिव का0राजीव गुप्ता ने किया। विरोध प्रदर्शन में भाकपा (माले) की राज्य कमेटी के सदस्य का0 राधेश्याम मौर्या,जसम के सहसचिव का0 मो0 कलीम खान , सामाजिक कार्यकर्ता और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता का0 मो0 काॅमिल खान एडवोकेट, ऐपवा नेत्री मीना, किसान नेता का0 छोटे लाल रावत,का0 रमेश चन्द्र शर्मा,का0 रामसेवक रावत,का0 मंजू गौतम,का0 ओ पी राज,का0 मो0 आलम अंसारी,का0राजू रावत,का0 सुमन सेंगर आइसा के प्रदेश सचिव शिवम् सफीर, उपाध्यक्ष निखिल, जिला अध्यक्ष प्राची, लखनऊ विश्वविद्यालय संयोजक हर्षवर्धन, सहसंयोजिका क्रांति, सहसंयोजक अमन, और छात्र नेता जसमीन,समर , अदनान और करुणाकर शामिल थे।
सभा को संबोधित करते हुए का0 रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि मोदी सरकार सड़क से संसद तक विरोध की कोई भी आवाज सुनने को तैयार नहीं है और इसीलिए उसने करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों को अपमानित करके उन्हें सदन से बाहर फेंक दिया है ताकि विपक्ष मुक्त संसद के माध्यम से वह कानूनों में मनमाना संशोधन करके देश पर बर्बर तानाशाही थोप कर लोकतंत्र का नामोनिशान मिटा सकें। उन्होंने कहा कि दुनियां का सबसे बड़ा तानाशाह हिटलर और उसकी पार्टी का अंत दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अंत भी यही होने जा रहा है।
