उत्तर प्रदेश

कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले

Nilmani Pal
28 Nov 2023 3:33 PM IST
कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया। राजधानी लखनऊ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज सहित कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदल दिये गये।

1) रामप्रवेश को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ बनाया गया है। वे अब तक वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में तैनात थे।
2) राहुल पवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। वे अब तक वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गौतमबुद्ध नगर में तैनात थे।
3) सुश्री उपासना रानी वर्मा को प्रधानाचार्या, राजकीय मॉडल इण्टर कालेज, कमलानगर बहरिया, प्रयागराज से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज बनाया गया है।
4) हरिकेश यादव को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर बनाया गया है। वे अब तक वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी में तैनात थे।
5) रामपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर को वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ललितपुर बनाया गया है।

Next Story