उत्तर प्रदेश

नगर पालिका सभागार में पूर्व जाबांज सैनिक सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ

Admin Delhi 1
11 Dec 2023 3:09 AM GMT
नगर पालिका सभागार में पूर्व जाबांज सैनिक सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ
x

अलीगढ़/खैर: नगर पालिका सभागार में रविवार को पूर्व जाबांज सैनिक सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ खैर चेयरमैन संजय शर्मा व इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार रघुवीर सहाय ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान कराए जाने हेतु संगठन पूरी तरह कटिवद्य है। आवश्यकतानुसार संगठन समय समय पर पूर्व सैनिकों की मदद करता है तथा पूर्ण सहयोग को तत्पर रहता है। चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि देश के सजग प्रहरी की तरह कार्य कर चुके पूर्व सैनिक सम्मान के पात्र है। संगठन के किसी भी कार्य सहभागिता का अवसर प्राप्त होने पर वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगें। संगठन के पदाधिकारियों ने खैर चेयरमैन व इंस्पेक्टर खैर को पटका पहनाकर व भारत माता की तस्बीर भेंट कर सम्मानित किया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए नगलिया गौरौला निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर को भावभीनी श्रद्वाजंलि दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूबेदार रघुवीर सहाय, महामंत्री वीके गुप्ता, विजेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, सुभाषचन्द्र, रामखिलाडी, केसी शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, रूम सिंह, ऊदल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया।

Next Story