उत्तर प्रदेश

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

Santoshi Tandi
28 Nov 2023 2:46 PM GMT
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
x

गोंडा। गोंडा मुख्यालय पर बीच शहर में आज दोपहर बाद कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।

गोंडा शहर के अति व्यस्ततम इलाके में आज दोपहर बाद अचानक एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान धू-धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया। आग तीसरी मंजिल पर लगने के कारण बुझाने के प्रयास में जुटे लोग भी बेबस दिखे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मीयो ने किसी तरह वहां तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

गोंडा शहर के ठठेरी बाजार के अति व्यस्ततम इलाके में सोमवार की दोपहर बाद अचानक एक कपड़े के दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आग तीसरी मंजिल पर लगने के कारण लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सीढ़ी के सहारे वहां पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरु किया एक टैंकर पानी खत्म होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। दूसरा टैंकर भी पानी का मंगाया गया। आग बुझाने का प्रयास दमकल कर्मी लगातार कर रहे हैं। फिलहाल अभी समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं सकी थी। बताया जाता है कि गारमेंट्स की इस दुकान में तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ था। उसी में आग लगी है। आसपास के लोगों के मुताबिक भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के करण का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आसपास बने मकान के लोग सहमे में नजर आ रहे हैं। दमकल कर्मी सीढ़ीयों के सहारे किसी तरह आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर कोतवाल पूरे दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। फिलहाल इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी मिल पाई। आगे जो भी जानकारी मिलती है। उसका मिलता रहेगा।

Next Story