उत्तर प्रदेश

पार्क में टहलाने से रोकने पर कुत्ता छोड़ा

Shantanu Roy
2 Nov 2023 11:20 AM IST
पार्क में टहलाने से रोकने पर कुत्ता छोड़ा
x

लखनऊ: मड़ियांव के शालीमार गार्डन सोसायटी स्थित पार्क में कुत्ता टहलाने से मना करने पर भड़की महिला ने पड़ोसी महिला पर कुत्ता छोड़ दिया. किसी तरह पीड़िता ने अपनी जान बचाई. पूरे वाकये की मोबाइल से वीडियो बनाते हुए देखकर उसने पीड़िता का आई फोन भी तोड़कर फेंक दिया. शिकायत की गई तो आरोपी ने सुलह के लिए धमकाया. पीड़िता के पति ने मड़ियांव थाने में आरोपित महिला पर मुकदमा दर्ज कराया है.

बगैर लाइसेंस पाल रखे हैं कई कुत्ते
अमरपाल का आरोप है कि आरोपित तेजस्विनी वर्मा बगैर लाइसेंस के कई कुत्ते पाल रखे हैं. जो हर जगह गंदगी फैलाते हैं. अक्सर कुत्तों द्वारा काटने का खतरा बना रहता है. विरोध जताने पर वह धमकाती हैं.

Next Story