IED की चपेट में आया ग्रामीण, हालत नाजुक

admin
21 Nov 2023 3:50 PM GMT

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसकी चपेट में आ जाने के कारण एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया है। ग्रामीण के बाएं पैरे के चीथड़े उड़ गए हैं। छत्तीसगढ़- तेलांगाना बॉर्डर के धर्माराम गांव की घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल का नाम चन्द्रीय सपका है।

वह छत्तीसगढ़- तेलांगाना बॉर्डर के धर्माराम गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, जहां IED की चपेट में आ गया। घायल चन्द्रीय सपका धर्माराम स्कूलपारा का निवासी है। मामले की जानकारी CRPF 151 के जवानों को लगी। आनन-फानन में ग्रामीण को जवानों ने भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने मामले की पुष्टि की है।

admin

admin

    Next Story