राज्यपाल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम ‘‘यशस्विनी’’ को झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक दल

jantaserishta.com
22 Oct 2023 3:16 PM IST

जयपुर : राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम ‘‘यशस्विनी’’ को रविवार को अलबर्ट हॉल से झंडी दिखाकर गुजरात में एकता नगर स्थित स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए रवाना किया। सीआरपीएफ की यह महिला बाइक टीम एकता और समावेशिता के संदेश के साथ 5 अक्टूबर को शिलांग और श्रीनगर से भारत यात्रा पर निकली है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक दल की बहादुरी और राष्ट्र के प्रति जज्बे की सराहना करते हुए राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की इस यात्रा को महती बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ इस तरह के अभियानों से महिला सशक्तिकरण के संदेश का प्रसार अनुकरणीय है। उन्होंने श्रीनगर के लालचौक और शिलांग से जयपुर पहुंची महिला बाइक दल की यात्रा के अनुभव सुनकर इसे महिलाओं के अदम्य साहस की प्रतीक यात्रा बताया।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का यह महिला बाइक दल ‘‘यशस्विनी’’ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने बाइक दल को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के राजस्थान क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विक्रम सहगल ने सीआरपीएफ के आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले इस तरह के महिला साहसिकता अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला बाइक दल के भारत यात्रा पर अलग अलग स्थानों से निकली सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story