जानिए लीवर की गर्मी बढ़ने के लक्षण

Nilmani Pal
11 Nov 2023 4:41 PM IST

लीवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह पूरे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है यानी गंदगी को साफ करता है। लिवर के ठीक से काम करने पर ही हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है। लेकिन जब शरीर के इस अंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने लगती है तो पेट को भारी नुकसान होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे पेट में गर्मी बढ़ना या लीवर का गर्म होना कहते हैं। यह फैटी लीवर से ठीक पहले की अवस्था है।अब सवाल यह उठता है कि पेट में गर्मी बढ़ती कैसे है? दरअसल, अधिक वसायुक्त और मसालेदार खाना खाने, नींद की कमी, शरीर में पानी की कमी और गलत समय पर खाना खाने से पेट में गर्मी तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा बहुत अधिक भारी दवाइयों और जड़ी-बूटियों का सेवन करने से भी लीवर की गर्मी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि लिवर की गर्मी बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

लीवर की गर्मी बढ़ने के लक्षण

लीवर में गर्मी बढ़ने के कारण जीभ पर लाल धब्बे पड़ जाते हैं। इसे आप मुंह के छाले भी कह सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को यह अधिक मात्रा में होने लगे तो समझ लें कि उसके पेट में गर्मी बढ़ गई है। छालों के कारण खाने में भी परेशानी होती है। अगर आपके मुंह में बार-बार बड़े-बड़े छाले होते हैं तो ये लिवर की गर्मी के शुरुआती लक्षण हैं।

शरीर पर मुहांसे होना

जब लीवर में गर्मी बढ़ जाती है तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसके शुरुआती लक्षण सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पीठ पर भी नजर आते हैं। यह खतरनाक दाने पीठ, चेहरे और जांघों पर दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। और तुरंत डॉक्टर से मिलें.

मुंह से दुर्गंध आना और मल के रंग में बदलाव आना

अगर मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही हो तो इसे लीवर में गर्मी का शुरुआती लक्षण समझें। यदि आपके मल का रंग बदल रहा है, तो यह आपके लीवर में गंदगी जमा होने का लक्षण है। लीवर की क्षति का स्पष्ट अर्थ है कि पूरे शरीर में समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। इसकी वजह से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं

Next Story