मुर्गी के प्राइवेट पार्ट में पटाखा जलाया, रील्स बनाकर लड़कों ने किया वायरल
असम. इंसानी क्रूरता की हदें पार करने वाली खबरें, वीडियों और तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। जानवरों के साथ क्रूरता के समय-समय पर ऐसे वीडियो आते रहते हैं जिन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि इंसान इतना भी गिर सकता है। अपने मजे के लिए कभी-कभी वह ऐसा काम करने लगता है जिससे शैतान भी शर्मा जाएं। आपने जानवरों के साथ रेप, जलाना, गाड़ी में उन्हें बांधकर दूर तक घसीटना जैसी खबरें तो देखी और सुनी होंगी,लेकिन असम के नगांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शर्मसार करने वाला है। इस वीडियो में 4 लड़के एक मुर्गी के प्राइवेट पार्ट मलाशय में पटाखा लगाकर फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चारों लड़कों ने न सिर्फ मुर्गी के मलाशय में पटाखा फोड़ा बल्कि बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया। एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें लड़के मुर्गी के मलाशय में पटाखा लगाकर माचिस से जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटाखा फूटने पर वे सभी खिलखिलाकर हंस रहे हैं। हंसने की आवाज साफ सुनी जा सकती है। पटाखा फोड़े जाने के बाद मुर्गी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका मलाशय पूरी जल गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
असम में 4 लड़के बने इंसान से हैवान,नागांव जिले के राहा गांव में 4 लड़कों में से दो को मुर्गी के प्राइवेट पार्ट में पटाखा डालते हुए देखा जा सकता है, जिससे पक्षी की दर्दनाक मौत हो जाती है।
विशाल, उत्पल, अंकुश ये लड़कों के नाम बताये जा रहे हैं.@assampolice pic.twitter.com/JvqOwJQIXY— Mohammad Waseem मोहम्मद वसीम محمد وسيم (@MohdWaseemINC) November 20, 2023