Top News

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को पीटा, केस दर्ज

admin
15 Nov 2023 6:29 PM IST
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को पीटा, केस दर्ज
x

महासमुंद। महासमुंद के वार्ड नं. 08 नयापारा में एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर शराब पिने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, महासमुंद के वार्ड नं. 08 नयापारा निवासी प्यारे लाल ढीमर 14 नवम्बर को बकरीयों को खेत की ओर चरने छोड कर खाना खाने घर आया था. शाम करीब 04:15 बजे वह अपने घर से बकरीयों को लेने निकला था।

तभी घर के बाहर अनुतो एवं उनके साथी प्यारे लाल को शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे. पैसा देने से मना करने पर अनुतो एवं उसके साथी मिलकर अश्लील गाली गुफ्तार कर हाथ थप्पड़ से मारपीट किये तथा अनुतो अपने पास रखे किसी नुकिला धारदार वस्तु से मारपीट किया. मारपीट से उसे छोटे आई है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अनुतो एवं उनके साथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है।

Next Story