Top News

प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में महिला गिरफ्तार, युवक ने की हमला करने की कोशिश

Jantaserishta Admin 4
15 Nov 2023 7:49 AM GMT
प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में महिला गिरफ्तार, युवक ने की हमला करने की कोशिश
x

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया जिसने कथित तौर पर एक युवक के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

घटना कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में मंगलवार को हुई। घायल व्यक्ति, जो महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है, को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला पर हमला करने की कोशिश की थी जिसके चलते यह घटना हुई।

कौशांबी में महिला के साथ पति और उसके दोस्तों ने की अभद्रता

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाया है। चरवा थाना क्षेत्र की महिला ने पति समेत उसके दोस्तों पर अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। कौशांबी एसपी कार्यालय पहुंच कर महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने पति को शराबी बताते हुए कहा कि सोमवार को अपने दोस्तों के साथ पति घर में आया और उसके साथ गाली- गलौच एवं अभ्रद व्यवहार किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने पति- पत्नी के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद की बात कही है। एसपी ने घटना की जांचो के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

चरवा थाना क्षेत्र एक गांव की महिला के साथ पति समेत उसके दोस्तों द्वारा अभ्रदता किए जाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पति ने दोस्तों संग शराब पीकर उसके साथ अभ्रद व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान बेड से टकराकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोडकर सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस में शिकायत करने पर अब तक कोई कार्यवाई नही की गई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि उसका पति शराबी किस्म का है। आए दिन शराब पीकर उसे और मोहल्ले वालों के साथ गाली- गलौच करता है।

एसपी के समक्ष की गई शिकायत में महिला ने कहा कि मोहल्ले वालों की शिकायत पर दीपावली पर्व के दिन पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया। सोमवार को वह शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा। उसके साथ गाली- गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने अपने दोस्तों के सामने उसे बदचलन बताया। उन्हें उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए उत्साहित किया। इस दौरान उसे धक्का देकर ढकेल दिया, जिसे वह बेड में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई।

Next Story