Top News
चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद
Jantaserishta Admin 4
1 Nov 2023 3:50 PM IST

x
नोएडा: नोएडा की सेक्टर-24 पुलिस ने दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर लुटेरे एनसीआर में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट करते थे।
गिरफ्तार शातिरों की शिनाख्त राहुल और अनुज के रूप में की गई है। दोनों को गिझौड़ गांव के बिजली घर के सामने एलिवेटिड रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। इनसे एक चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की बाइक, 11 मोबाइल बरामद हुए हैं।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि हाल में दोनों 31 अक्टूबर को सेक्टर 52 नोएडा के गेट नंबर 7 के पास से सड़क पर जा रही एक महिला से मोबाइल छीना था। इससे पूर्व भी दोनों साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
Next Story






