Top News

आज का पंचांग: 14 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
14 April 2024 12:29 AM GMT
आज का पंचांग: 14 अप्रैल 2024
x
पंचांग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 25, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02, शव्वाल 04, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग रात्रि 11 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 14 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 46 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 अप्रैल 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।
आज का उपाय : ओम सूर्याय नमः मंत्र का जप करें।
Next Story