Top News

ट्रेन से कटकर तीन लोगों ने दी जान, कारण जानकर सन्न रह गया पूरा इलाका

jantaserishta.com
8 Dec 2023 6:02 PM IST
ट्रेन से कटकर तीन लोगों ने दी जान, कारण जानकर सन्न रह गया पूरा इलाका
x

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक मजबूर पिता ने न सिर्फ खुद मौत को गले लगा लिया बल्कि अपने दो बेटों को भी आत्महत्या के लिए विवश कर दिया। बीमार बेटी की मौत के बाद तीनों ने ट्रेन के आगे खुद कर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। अब परिवार में कोई किसी के लिए रोने वाला नहीं है। ट्रिपल सुसाइड से पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना बरौली के चंदन टोला गांव की है। मृतकों की पहचान रामसूरत महतो और उनके दो बेटे सचिन कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी ने सभी के डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि इसकी छानबीन की जा रही है।

स्थानीय मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रामसूरत महतो की बेटी 5 सालों से बीमार थी। उसे पर पैरालिसिस की शिकायत थी। बेटी की बीमारी के शोक में 3 साल पहले ही माता की मौत हो गई थी।

गोपालगंज के डॉक्टरों द्वारा हाथ खड़ा कर दिए जाने के बाद गोरखपुर में बच्ची का इलाज कराया जा रहा था। असाध्याय और लंबी बीमारी के कारण पूरा परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका था। गुरुवार की रात बीमार बेटी की मौत हो गई जिसका सदमा रामसूरत महतो सहन नहीं कर सका। शायद इसी वजह से परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या का खौफनाक फैसला ले लिया।

जीआरपी ने बताया कि चंदन टोला के पास रेलवे लाइन पर तीनों की लाश देखी गई जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंचे घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। घटना से पहले थावे-छपरा पैसेंजर गुजरी थी। इसी ट्रेन के आगे कूद कर तीनों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story