Top News

गोलीबारी में 3 की मौत, कोई गिरफ्तारी नहीं

Jantaserishta Admin 4
27 Nov 2023 4:30 AM GMT
गोलीबारी में 3 की मौत, कोई गिरफ्तारी नहीं
x

ओटावा: मध्य कनाडा की राजधानी मैनिटोबा के विन्निपेग में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा, विन्निपेग पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची।

एक वयस्क पुरुष और महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान में कहा गया है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

अमेरिका के वर्मोंट में एक विश्वविद्यालय परिसर के पास तीन फिलिस्तीनी छात्रों को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बर्लिंगटन शहर में वर्मोंट विश्वविद्यालय के परिसर के पास शनिवार शाम को हुई।

पीडि़तोें की पहचान हिशाम अवतानी, किन्नान अब्देल हामिद और तहसीन अहमद के रूप में हुई। उन पर उस समय हमला किया गया, जब वे एक पारिवारिक रात्रिभोज के लिए जा रहे थे। वे अमेरिका के विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। यूके में फ़िलिस्तीनी मिशन के प्रमुख हुसाम ज़ोमलॉट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “तीन फ़िलिस्तीनी छात्रों हिशाम अवतानी, तहसीन अली और केनान अब्दुलहामिद काेे कल रात बर्लिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में रास्ते में गोली मार दी गई।” वे गंभीर रूप से घायल हैं।”

ज़ोमलॉट ने पोस्‍ट में कहा, “और छह सप्ताह पहले, इलिनोइस में घृणा अपराध में 6 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू मारा गया था। फिलिस्तीनियों के खिलाफ घृणा अपराध बंद होने चाहिए। फिलिस्तीनियों को हर जगह सुरक्षा की आवश्यकता है।”

Next Story