Top News

भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे तीन परिवार, 14 लोगों को श्रीलंका नौसेना ने पकड़ा

jantaserishta.com
4 May 2022 8:58 PM IST
भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे तीन परिवार, 14 लोगों को श्रीलंका नौसेना ने पकड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

चेन्नई: श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से नाव से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन परिवारों के 12 लोग और दो नाव चालक शामिल हैं. ये तीनों ही परिवार श्रीलंका के त्रिंकोमाली के रहने वाले हैं, जबकि दोनों नाव चालक मन्नार के रहने वाले हैं.

श्रीलंकाई नौसेना ने चार मई की सुबह 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जब वे भारत में मन्नार से धनुषकोडी जा रहे थे. श्रीलंकाई नौसेना ने मन्नार जिले के निचले समुद्र में गश्त करते हुए पाया कि दो नावें अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रही हैं और लोगों को लेकर जा रही हैं.
4 मई की सुबह 14 गिरफ्तार
इन तीन परिवारों में सात लड़के, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. वे त्रिंकोमाली के निवासी थे और मन्नार के दो नाविक फाइबर बोट में धनुषकोड़ी जा रहे थे. तभी उन्हें चार मई की सुबह श्रीलंका की नेवी ने पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए 14 लोगों को पहले दौर की जांच के बाद मन्नार पुलिस को सौंप दिया गया. मन्नार पुलिस ने बताया कि जांच के बाद दो नाविकों समेत 14 लोगों को मन्नार कोर्ट में पेश किया जाएगा.
3 अप्रैल को 12 मछुआरे गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना अपनी सीमा पर लगातार एक्टिव रहती है. इससे पहले तीन अप्रैल को नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था. ये मछुआएर तमिलनाडु के रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए निकले थे. श्रीलंका की नेवी का दावा है कि उन्होंने अपनी सीमा के अंदर नेदुन्थीवु टापू के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए मछुआरों पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.
2022 में अब तक 96 मछुआरे गिरफ्तार
बता दें कि 25 मार्च 2022 में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लिया है. सरकार श्रीलंका की सरकार से बात कर रही है. श्रीलंका ने 2020 में 74 मछुआरों को गिरफ्तार किया. 2022 में 96 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story