Top News
शिक्षिका ने प्रिंसिपल का बनाया वीडियो, करवा रही थी फेशियल, फिर दांत से काटा और मारी ईंट
jantaserishta.com
18 April 2024 8:51 PM IST

x
करवा रही थी फेशियल...
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षिका को हेड मास्टर का स्कूल में फेशियल करवाने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया. इस घटना के बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. पहले हेड मास्टर ने टीचर के दोनों हाथों पर काटा फिर ईंट मारकर उसके घायल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीड़ित टीचर ने आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है. यह मामला जिले के बीघापुर के दादामऊ प्रथमिक विद्यालय का है. जहां स्कूल की प्रिंसिपल संगीता सिंह बच्चों के पढ़ाई के समय स्कूल की रसोई में ब्यूटी पार्लर वाली युवती को बुलाकर अपना फेशियल करवा रही थी.
इसका वीडियो स्कूल में तैनात एक टीचर अनम खान ने बना लिया. आरोप है कि इस घटना के बाद हेड मास्टर संगीता सिंह ने टीचर का हाथ पर बुरी तरह से काटा. फिर ईंट उठाकर वार किया. वायरल वीडियो मे साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूल की प्रिंसिपल बड़े आराम से अपना फेशियल करवा रही है.
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस मामले पर सीओ बीघापुर माया राय ने बताया कि जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीचर अनम खान ने बताया कि संगीता सिंह ने उसका फोन तोड़ दिया और धमकी दी कि उनका पति पवन सिंह वीआरसी बीघापुर में है और वो स्कूल में उसे घुसने नहीं देगी.
Tagsउन्नावउत्तर प्रदेश न्यूज़हेड मास्टर का स्कूल में फेशियल करवाने का वीडियोफेशियलदांत से काटाUnnaoUttar Pradesh NewsVideo of head master getting facial done in schoolfacialbitten by teeth
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





