Top News

पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Jantaserishta Admin 4
15 Nov 2023 7:17 AM GMT
पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
x

यमुनोत्री: भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम के भी कपाट 11:57 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए।

इस दौरान मां यमुना के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद मां यमुना और शनिदेव की डोली अपने गद्दी स्थल खरसाली खुशी मैथ के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कई श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के शीतकाल के 6 महीने मां यमुना के दर्शन खरसाली खुशी मैथ में होंगे। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली जैसे ही खरशाली गांव पहुंचेगी, वहां स्थानीय लोग मां यमुना का स्वागत बेटी की तरह करते हैं।

यहां मां यमुना छह माह तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। इस साल चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 735,040 (7 लाख 35 हजार 40 ) श्रद्धालु पहुंचे।

#WATCH उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

भगवान केदार की डोली (पालकी) को उनके शीतकालीन निवास उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा। pic.twitter.com/x9VVxwLIZt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023

Next Story