तेज तर्रार न्यूज़ एंकर रूबिका लियाकत को लेकर हैरान करने वाला अपडेट

नई दिल्ली: तेज तर्रार एंकर और पत्रकार रूबिका लियाकत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद महीनों पहले ही ज्वाईन एक चैनल में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और सीनियर न्यूज एंकर के रूप में ज्वाईन करने वाली रुबिका लियाकत ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस्तीफा उन्होंने 2-3 दिन पहले दिया है. लेकिन अब पूरे मीडिया जगत में उनके नई जगह जाने को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो जल्द ही कोई नया राष्ट्रीय चैनल ज्वाईन करने वाली है. लेकिन उनके कुछ करीबी बताते है कि रूबिका के पास उनकी एक पूरी टीम मौजूद है. अब वे अपनी इस टीम के साथ कोई नया चैनल लॉंच करने वाली है या कोई राष्ट्रीय न्यूज चैनल ज्वाईन करने वाली है ये आधिकारिक रूप से अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि ट्वीटर में लगातार रूबिका लियाकत से उनके चाहने वाले लोग ये पूछ रहे है कि वो अब क्या नया करने वाली है. रूबिका ने 8 दिसंबर को एक ट्वीट के रिप्लाई में ये लिखा है कि ‘बड़ा ऐलान जल्द इंशाअल्लाह’.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






