शिवराज सिंह चौहान की सीएम पद से छुट्टी, मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ।
दोपहर बाद भोपाल में भाजपा कार्यालय की हलचल तेज हो गई थी। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर जुटे थे। अंदर विधायक दल की बैठक चल रही थी तो बाहर शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी समेत कुछ अन्य नेताओं के नाम के साथ नारेबाजी की जा रही थी।
17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली तो कांग्रेस को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर सफलता मिली है। भाजपा को इस चुनाव में 48.55 फीसदी वोट शेयर मिला तो कांग्रेस को 40.40 फीसदी मतदाताओं ने चुना।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






