Top News

सेक्सटॉर्शन का खेल, पुलिस ने देश के लोगों को चूना लगाने वालों को दबोचा

Jantaserishta Admin 4
27 Nov 2023 12:29 PM GMT
सेक्सटॉर्शन का खेल, पुलिस ने देश के लोगों को चूना लगाने वालों को दबोचा
x

जमशेदपुर: जमशेदपुर के तीन युवकों का एक गिरोह देश में सेक्सटॉर्शन कर रहा था। इन लोगों ने कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी की थी। संयोग से इनका एक शिकार जमशेदपुर का व्यक्ति भी हो गया। यह उनके पकड़े जाने का कारण बन गया।

24 घंटे तक लगातार छापेमारी के बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई पंछी मोहल्ला निवासी आसिफ रजा, परसूडीह गोलपहाड़ी निवासी जगजीत सिंह और शंकरपुर निवासी समीर शर्मा शामिल हैं।

आरोपियों ने बताया कि वे पहले लड़कियों की फोटो लगाकर फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाते हैं। इसके बाद फॉलो रिक्वेस्ट भेजकर बातें शुरू करते हैं। फिर अश्लील वीडियो चलाकर स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद यह उनके सगे-संबंधियों को भेजने की बात कहकर ब्लैकमेल करते हैं।

इन तीनों ने अबतक तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये जिन खातों में पैसे मंगाते थे, उसका भी पता लगाकर दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह से और भी लोग जुड़े हैं, जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं। एक मोबाइल में तीन फेक इंस्टाग्राम आईडी और एक व्हाट्सएप आईडी बरामद किया है। इन्हीं का इस्तेमाल कर लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 18 से 19 वर्ष है। सभी बड़े स्कूलों में पढ़ चुके हैं।

Next Story