बाप रे! होटल मेजबान में चीखने-चिल्लाने की आने लगी आवाज, फिर…

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी-प्रेमिका खून से लथपथ हालत में होटल के कमरे में मिले जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. प्रेमी जोड़े की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि युवती के भाई ने उसके प्रेमी पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के होटल मेजबान में युवक-युवती आकर रुके थे. इस दौरान थोड़ी देर बाद ही होटल के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी.
मौके पर होटल स्टाफ ने जब पहुंचकर देखा तो युवक-युवती दोनों खून से लथपथ थे. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और युवती की किसी और से शादी तय हो गई थी. इसके बाद युवक ने उसको मिलने बुलाया था और होटल में बातचीत के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद युवक ने चाकू से अपने गर्दन पर भी वार कर लिया. हालांकि प्रेमिका के भाई ने युवक पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कराया है.
एडिशनल डीसीपी (पश्चिमी जोन) चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. भाई ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






