Top News

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

Jantaserishta Admin 4
27 Nov 2023 4:51 AM GMT
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व,कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, ” श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। कल मन की बात के दौरान भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं देते हुए अपने अपने अगले पोस्ट में कहा, “श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।”

Next Story