Top News

शातिर चोर को पुलिस ने मारी गोली, ऐसे हुआ पूरा एक्शन

Jantaserishta Admin 4
1 Nov 2023 4:32 AM GMT
शातिर चोर को पुलिस ने मारी गोली, ऐसे हुआ पूरा एक्शन
x

मथुरा: मथुरा के थाना छाता पुलिस व स्वाट टीम से सोमवार रात 25 हजार के इनामी बदमाश से अजनौठी-उंदी रोड पर मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की दोनों पैर में गोली लगने से शातिर वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से छह बाइक, एक स्कूटी, तमंचा, कारतूस बरामद कर उपचार को भर्ती कराया है।

प्रभारी निरीक्षक छाता संजीव दुबे, स्वाट प्रभारी अभय दुबे, उप निरीक्षक राजकुमार, मदन सिंह, सुधीर कुमार, अमित आनन्द पुलिस टीम के साथ इनामी, वांछित शातिरों की तलाश में सोमवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम को शातिर वाहन चोर व 25 के इनामी की आने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक छाता संजीव दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गांव रात करीब सवा 11 बजे आजनौठी से उंदी रोड के मध्य जंगल में एक युवक को देखा। टोकने पर उसने पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगा।

बताया गया कि पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। इससे भाग रहा शातिर वाहन चोर व 25 हजार का इनामी कैप उर्फ कुम्फी निवासी गांव रूंध, खोह, डीग, राजस्थान घायल हो गया। पुलिस ने मौके से छह चोरी की बाइक, एक स्कूटी,तमंचा,कारतूस बरामद की। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर ने बदमाश की सूचना दी थी। इसके बाद छाता पुलिस व स्वाट टीम सक्रिय हुई। ग्राम ऊंदी व अजनोटी के पास चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा। रोकने के लिए पुलिस कहा तो उसने पुलिस टीम पर ग्राम ऊंदी एवं अजनोटी के जंगलों में फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में वो घायल हो गया।

Next Story