Top News

लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ पुलिस की मुठभेड़, 2 धराए

jantaserishta.com
9 Dec 2023 9:31 AM IST
लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ पुलिस की मुठभेड़, 2 धराए
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली हैं. एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स पकड़े गए हैं और दोनों में एक नाबालिग है. इन शूटर्स के पर कई पुराने कई मुकदमें दर्ज हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को ही गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था. ये वहीं शूटर हैं जो 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे.दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों शूटर्स पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर फायरिंग में शामिल थे और गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था. गोल्डी ने एक्स MLA को धमकी के वॉइस नोट भेजे थे और बाद में वसूली के लिए भी फोन किए थे. इतना ही नहीं हाल में गोल्डी के कहने पर उसके गुर्गों ने पंजाब में पूर्व विधायक के शराब के ठेके भी जलाए गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story