Top News
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जीत पर बधाई
Shantanu Roy
9 Sept 2025 7:57 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन जी एक सच्चे देशभक्त, संस्कारवान एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में भारत का संविधान और अधिक सुदृढ़ होगा तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति देश की दूसरी सर्वोच्च संवैधानिक गरिमा है और राज्यसभा के सभापति के रूप में राधाकृष्णन जी की भूमिका संसद के सुचारू संचालन तथा नीति-निर्माण में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधाकृष्णन जी देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर NDA परिवार को भी इस ऐतिहासिक विजय के लिए भी हार्दिक बधाई दी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaTodayछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





