Top News

कई लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस

Jantaserishta Admin 4
15 Nov 2023 7:57 AM GMT
कई लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस
x

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की भी आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह 250 मीटर नीचे एक और सड़क पर जा गिरी। यह हादसा डोडा जिले के अस्सार इलाके के त्रुंगाल में हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम 20 या उससे भी अधिक लोगों के मरने की आशंका है। फिलहाल पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कुछ और लोगों को आगे के इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी मदद मौके पर भेजी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं और बचाव कार्य की पूरी निगरानी की जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बस में करीब 55 लोग सवार थे। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है।

डोडा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौके पर मौत, 17 से ज्यादा घायल#Doda #Kisthwar #Jammu#dodabusaccident #chenabvalley pic.twitter.com/zKtmLoeGjc

— Arun Roshan (@Roshanarun54) November 15, 2023

Next Story