Top News

मलयालम एक्ट्रेस की मौत, परिवार वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

jantaserishta.com
13 May 2022 9:22 PM IST
मलयालम एक्ट्रेस की मौत, परिवार वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
x
बड़ी खबर

मॉडल और एक्ट्रेस सहाना गुरुवार की रात को मृत पाई गईं। पुलिस को जानकारी मिली कि मलयालम एक्ट्रेस की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक सहाना घर के बाथरूम में मृत मिलीं। पुलिस ने उनके पति सज्जाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना के दिन 22 साल की सहाना का जन्मदिन था। बेटी की मौत से उनके माता-पिता सदमे में हैं। सहाना की मां ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं करेगी। उन्होंने बेटी के पति पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि उसने ही उसकी हत्या कर दी

सहाना की मां ने मातृभूमि न्यूज से कहा, 'मेरी बेटी कभी आत्महत्या नहीं करेगी। उसकी हत्या हुई है। वह अक्सर मुझसे शिकायत करती थी कि उसका पति उसे पीटता है और उसे ठीक से खाने के लिए भी नहीं देता। वह उसे प्रताड़ित करता था। उसकी हत्या हुई है। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए और मेरी बेटी को इंसाफ देना चाहिए।'
मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सज्जाद पहले कतर में काम करता था लेकिन वह यहां बेरोजगार है। हाल ही में शहाना ने एक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि सहाना को फिल्म में एक्टिंग के लिए मिले पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।'
उनके घर के मकान मालिक ने बताया कि 'मैंने मदद के लिए सज्जाद की आवाज सुनी और मैं घर की ओर दौड़ा। घर में प्रवेश करते ही मैंने उसकी पत्नी को उसकी गोद में लेटा हुआ देखा। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि वह जवाब नहीं दे रही थी। मैंने उसे अस्पताल जाने के लिए कहा। फिर हमने पुलिस को फोन किया और वो पांच मिनट में पहुंच गए।'
सहाना कोजिकोड में रहती थी। सहाना और सज्जाद की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। कुछ वक्त पहले शहाना ने घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज कराना चहाती थी लेकिन सज्जाद के दोस्तों के मनाने पर उसने शिकायत नहीं दर्ज कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story