Top News

गे पार्टनर का किया कत्ल, बीच सड़क पर धारदार हथियार से वार

Jantaserishta Admin 4
29 Nov 2023 5:43 PM IST
गे पार्टनर का किया कत्ल, बीच सड़क पर धारदार हथियार से वार
x

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने अपने ही गे पार्टनर (समलैंगिक) पर धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. मामला वघोली इलाके का है. यहां एक लड़के ने बीच सड़क पर 21 साल के युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसके बदन से खून बहने लगा. वह दर्द से कराहते हुए मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगा. लेकिन हमलावर को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया. वो उसे लहूलुहान में वहीं छोड़कर फरार हो गया. तभी दर्द से कराह रहे लड़के को किसी शख्स ने देखा तो वह मदद के लिए वह आगे आया. उसने तुरंत गाड़ी से घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगे.

एक न्यूज के मुताबिक, रास्ते में घायल युवक ने उसे बताया कि वह बीबीए का स्टूडेंट है और वघोली के एक हॉस्टल में रहता है. उसके बॉयफ्रेंड ने ही उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया है. उसने हमलावर का नाम भी शख्स को बताया. लेकिन जैसे ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. लोनीकांड पुलिस ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मृतक के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story