Top News

गलवान डायरी : भारतीय जवानों ने गलवान घाटी पर लहराया तिरंगा, जवानो का हौसला बुलंद

Admin Delhi 1
4 Jan 2022 4:14 PM IST
गलवान डायरी : भारतीय जवानों ने गलवान घाटी पर लहराया तिरंगा, जवानो का हौसला बुलंद
x

भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख की गलवान घाटी में तिरंगा फहराया है। समाचार एजेंसी 'जनता से रिश्ता' के मुताबिक नए साल के मौके पर गढ़वाल में भारत का राष्ट्रीय ध्वज झंडा फहराया। यह तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। इसके साथ आम ट्विटर यूजर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल में ही चीन की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें चीनी सैनिक गलवान घाटी में अपने देश का झंडा फहरा रहे थे। इसी को लेकर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने लिखा कि दिल को खुश कर देने वाली तस्वीर, नए साल पर भारतीय सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा। अब रोंदू राहुल का क्या होगा? बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा गलवान में तिरंगा है, यह राहुल को खलता है। राहुल एंड कंपनी घबराओ मत। मोदी जी के नेतृत्व में देश की हर घाटी पर भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा तिरंगा गर्व से लहराया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने दो तस्वीर शेयर करते हुए कमेंट किया कि गलवान घाटी में हमारे शेरों की शादी तस्वीर से कायरमंज चीन कम राहुल जी और कांग्रेस ज्यादा विचलित हैं, गद्दार तो गद्दार ही होते हैं। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कमेंट किया कि यह सबसे अच्छा जवाब है। पत्रकार सुशांत सिन्हा ने लिखा कि गलवान में भारतीय तिरंगा। वहां बर्फ पड़ी हुई है पर चीन के प्रोपैगैंडा वीडियो में कहीं बर्फ नहीं थी।बहुत साफ है कि उनका वीडियो गलवान का नहीं था या भारत के हिस्से का तो नहीं था। इसलिए हर प्रौपैगैंडा वीडियो पर तुरंत देश के सैनिकों का मनोबल गिराने की बजाए उनके साथ खड़ा होना जरुरी है।


पत्रकार मीनाक्षी जोशी लिखती हैं – चीन के प्रोपेगेंडा का दिल चीर देने वाली तस्वीर। पत्रकार दीपक चौरसिया ने ट्वीट किया – भारतीय सेना ने नववर्ष के मौके पर गलवान घाटी में इस तरह तिरंगा लहराया। देश और इसकी अतुल्य सुंदरता के आगे दशहत, विभाजन और नकारात्मक शक्तियों के मंसूबे पत्रकारिता या दृश्य प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देने वाला है। बता दें कि राहुल गांधी ने गलवान घाटी को लेकर कहा था कि हमारा तिरंगा गलवान में अच्छा दिखता है। चीन को जवाब देना चाहिए। मोदी जी, चुपी तोड़िए।


Next Story