Top News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लड़की को आगे क्या होने वाला है इसका नहीं था अंदाजा

Jantaserishta Admin 4
27 Nov 2023 8:45 AM GMT
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लड़की को आगे क्या होने वाला है इसका नहीं था अंदाजा
x

आगरा: आगरा के कमला नगर के रहने वाले कोल्ड स्टोरज स्‍वामी की बेटी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच गई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को जाल में फंसाने वाला युवक उससे निकाह करना चाहता था। युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को दिए बयान में युवती ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।

युवती दूसरे प्रदेश में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अछनेरा निवासी फुरकान से हुई थी। फुरकान उसे एक साल पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। मामला कमला नगर थाने पहुंचा था। पुलिस ने उस समय मुकदमा नहीं लिखा। समझौता करा दिया। 19 नवंबर 2023 को फुरकान युवती को फिर बहला-फुसलाकर ले गया था। कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने ही बेटी को दिल्ली से बरामद किया था। पुलिस भी साथ गई थी।

इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपित फुरकान को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और अपहरण का मुकदमा दर्ज है। विवेचक ने युवती के बयान दर्ज किए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि फुरकान से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि आरोपित उससे निकाह करना चाहता है। जब जानकारी हुई तो वह घबरा गई। आरोपित झूठ बोलकर उसे अपने साथ ले गया था।

युवती के इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित फुरकान को जेल भेजा। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसकी तबियत खराब है। इस कारण बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस के अनुसार युवती को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरोपित के पिता बेल्ट बनाते हैं। उसने युवती को अपने बारे में जो भी जानकारी दी थी वह झूठ थी। युवती दोस्त समझकर उसकी बातों पर यकीन कर रही थी।

Next Story